संगठन में बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम : डॉ लंबोदर

आजसू पार्टी बुद्धि मंच की कसमार प्रखंड इकाई की बैठक
कसमार. आजसू पार्टी बुद्धि मंच की कसमार प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को प्रखंड के खैराचातर में केंद्रित कमेटी के सदस्य अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन उमेश कुमार जायसवाल ने किया. स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो, बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप, मुकुल चंद्र मेहता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. डॉ लंबोदर ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं. उनमें बुद्धिजीवी मंच की भूमिका तो और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. संगठन के साथ-साथ क्षेत्र को विकसित करने में बुद्धिजीवी मंच की अहम भूमिका होती है. विधायक ने कहा कि पिछले चार-पांच सालों में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए. यह सब-कुछ तभी संभव हो सका, जब आजसू पार्टी के ही सांसद और विधायक दोनों को यहां की जनता ने चुना. विधायक ने कहा कि सांसद श्री चौधरी ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को सरजमीं पर उतारा.
मंच को सशक्त बनाने का आह्वान : प्रदेश अध्यक्ष श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं से बुद्धिजीवी मंच को और भी सशक्त बनाने का आह्वान किया. कहा कि चुनाव से लेकर क्षेत्र के विकास में बुद्धिजीवी मंच को अपनी महती भूमिका निभाने की जरूरत है. बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया तथा सांगठनिक विकास, चुनाव तथा क्षेत्र के विकास में मंच की भूमिका की चर्चा की.प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन :
इस दौरान आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच की कसमार प्रखंड इकाई का पुनर्गठन भी किया गया. इसके तहत डॉ अखिलेश्वर महतो अध्यक्ष, ताराकांत महतो, देवशरण महतो व हीरालाल स्वर्णकार उपाध्यक्ष, रामकिंकर महतो सचिव, गोपाल सिंह व सुरेश साव संगठन सचिव, रामकिशुन महतो प्रवक्ता तथा घलटू करमाली कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य चुने गये.ये थे मौजूद :
मौके पर जिला प्रवक्ता उमेश कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार महतो, जगेश्वर मुर्मू, सोमर महतो, संजय जायसवाल, कृष्ण रंजन शर्मा, घलतु करमाली, गोपाल सिंह, सनातन महतो, भरत किशोर साव, सुरेश साहू, प्रमोद गोस्वामी, देवलाल महतो, लक्ष्मीकांत म्हरो, समीर गोस्वामी, कपिल महतो, भानु महतो आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




