Bokaro News : मायके जाने की जिद की, तो पति ने पत्नी को काट डाला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मायके जाने की जिद की, तो पति ने पत्नी को काट डाला

Bokaro News : पिंड्राजोरा में एक पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत चाकुलिया गांव के रामडीह टोला में रविवार सुबह नशे में धुत विकास रजवार (30 वर्ष) ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी शानू देवी (25 वर्ष) की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, शानू के मायके जाने की जिद करने पर शनिवार की देर रात विकास से उसकी कहासुनी हुई थी. गुस्से में आकर विकास ने सो रही पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकल गया. वह शराब पीकर कुछ देर बाद फिर घर लौटा और पत्नी के शव के पास ही सो गया. सुबह करीब नाै बजे विकास के पिता शक्तिपद रजवार ने दरवाजा खटखटाया, तो उसने दरवाजा खोला. अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गये. पूछने पर विकास ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सनकी स्वभाव का आरोपी

ग्रामीणों के अनुसार, विकास नशे का आदी और सनकी स्वभाव का है. वह छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता है. बताया जाता है कि 18 अप्रैल को शानू देवी अपने मायके से ससुराल लौटी थी और पति की शराब की लत से परेशान होकर पुन: मायके जाने की जिद कर रही थी. करीब छह साल पहले विकास की शादी धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली कदमटांड़ गांव की शानू देवी से हुई थी. दंपती को 13 माह का एक बेटा है. विकास की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गयी है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola