हाइवा ने कार को मारा धक्का, एक युवक की मौत, दो गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 10:59 PM
हाइवा ने कार को मारा धक्का, एक युवक की मौत, दो गंभीर
कथारा. कथारा-गोमिया मुख्य सड़क में छिलका पुल के पास रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक हाइवा (जेएच 09 एवी-8351) ने एक कार (जेएच 09 एपी 3578) को सामने से धक्का मार दिया. कार में सवार सन्नी केरकेट्टा (18 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मो साबिर अहमद (30 वर्ष) और अभय कुमार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल ढोरी स्टाफ कॉलोनी के रहने वाले हैं. सन्नी रांची के चुटिया का रहने वाला था. कुछ महीनों से ढोरी स्टाफ कॉलोनी में अपने नानी के पास रह रहा था. जानकारी के अनुसार कार में शुभम कुमार (20 वर्ष), राहुल कुमार (19 वर्ष) और गुलशन कुमार (18 वर्ष) भी सवार थे. इन्हें भी हल्की चोटें आयी हैं. ये सभी दोस्त किसी काम से गोमिया जा रहे थे. इसी दौरान घटना हुई. हाइवा का चालक और खलासी हाइवा छोड़ कर भाग गये. राहगीरों ने सभी घायलों को कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. डॉ निशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद अभय को बीजीएच रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और हाइवा को जब्त कर थाना ले गयी. कथारा क्षेत्रीय अस्पताल से युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में मृतक की नानी का रो-रो कर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










