ePaper

Jharkhand News: बोकारो के पिंड्राजोरा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, एक की मौत

Updated at : 24 Oct 2022 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: बोकारो के पिंड्राजोरा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, एक की मौत

Jharkhand News: अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे की एक गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया. बता दें कि मृतक दीपक प्रसाद की शादी नवंबर 2021 में बिहार के पटना की रहने वाली मनीषा देवी से हुई थी. उसे 2 महीने की एक बेटी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिला में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच-32 कुरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना सोमवार की अहले सुबह 4 बजे की है. बताया जाता है कि बाइक संख्या (जेएच09एएम-8670) पर सवार होकर कुरा निवासी दीपक प्रसाद (26) तथा संथालडीह निवासी सुशील महतो (22) एक साथ जा रहे थे.

पुरुलिया की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आयी बाइक

इसी क्रम में विपरीत दिशा (पुरुलिया की ओर से) से आ रहे ट्रेलर संख्या (एनएल01एल-6846) की चपेट में आ गये. जख्मी अवस्था में आसपास के लोग उन्हें अस्पातल ले गये. घायल युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दी. पुलिस को भी सूचित किया गया. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दीपक की मौत हो गयी. दूसरे युवक सुशील का पैर टूट गया है.

Also Read: Kali Puja 2022: बोकारो के पहाड़ी काली मंदिर में काली पूजा पर ये है परंपरा, देशभर से आते हैं श्रद्धालु

ट्रेलर ने एक गुमटी को भी लिया चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे की एक गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया. बता दें कि मृतक दीपक प्रसाद की शादी नवंबर 2021 में बिहार के पटना की रहने वाली मनीषा देवी से हुई थी. उसे 2 महीने की एक बेटी है. दीपक चार भाइयों में सबसे बड़ा था. मृतक दीपक प्रसाद के पिता विनोद प्रसाद माता सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है.

undefined

पटना से पत्नी के आने पर होगा अंतिम संस्कार

मृतक का परिवार बिहार के पटना थाना सोनपुर गांव रहीमपुर का रहने वाला है. वर्तमान में ये लोग कुरा में रह रहे हैं. पिंड्राजोरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम एवं पंचनामा कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के पिता ने बताया कि दीपक की पत्नी अपनी 2 माह की बेटी के साथ मायके से आ रही है. उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जायेगा. मृतक के पिता ने बताया गया कि दीपावली के दिन ही मेरा दीपक बुझ गया. हमने उसका नाम दीपक रखा था, लेकिन हम सबको अंधेरे में छोड़कर चला गया.

रिपोर्ट- ब्रह्मदेव दुबे, पिंड्राजोरा, बोकारो

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola