Bokaro News : ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

Bokaro News : ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गयी.

विज्ञापन

ललपनिया/कथारा, स्वांग हजारी मोड़ के निकट मैदान में यादव समाज गरिवाडीह-अंबाटांड़ के लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से गोवर्धन पूजा की. भगवान गोवर्धन के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पास में लगे मीना बाजार का भी लोगों ने आनंद लिया. कई जगहों पर बरदखुंटा का भी आयोजन किया गया. तेनुघाट तीन नंबर स्थित राधेश्वर धाम में गोवर्धन पूजा हुई. पूजा, हवन व आरती के बाद दोपहर में प्रसाद वितरण किया गया. गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी भी आशीर्वाद लेने पहुंचीं. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पूजा के माैके पर पुजारी सुखलाल यादव व पुरोहित धनंजय उपाध्याय के अलावा पूजा समिति के सचिव प्रीतम यादव, कोषाध्यक्ष हेमू यादव, कृष्ण कल्याण परिषद के रामकुमार सिंह यादव, भीमलाल यादव, बालेश्वर गोप, झरी यादव, देवनारायण यादव, गोवर्धन यादव, काशी गोप, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे. फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती, रेहवाघाट, सिंगारबेड़र, मधुकनारी, भेड़मुक्का, घुटियाटांड़, कदमाडीह आदि गांवों में बुधवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गयी. लोगों ने सुख, समृद्धि व गोवंश की वृद्धि की कामना की. गाय, बैल, भैंस, भैंसा को सिंदूर व रंग से सजा कर पूजा की.

बोडिया उत्तरी में सोहराय जतरा मेला का आयोजन

बेरमो प्रखंड के बोडिया उत्तरी में बुधवार को सोहराय जतरा मेला सह बरदखुट्टा उत्सव का आयोजन हुआ. ग्रामीणों ने रीति रिवाज के अनुसार गाय व बैलों की पूजा की. बैलों को खूंटे में बांधकर ढोल नगाड़े के साथ नचाया गया. मौके पर मुखिया कामेश्वर महतो, रामेश्वर,चौधरी, मदन चौधरी, खीरू यादव, जगदीश घोष, बुटन गोप, शिवा यादव, सुखदेव तुरी, टेपा यादव, घनश्याम महतो, राजू महतो आदि थे.

कंडेर में मनाया गया बांदना पर्व

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत कंडेर के स्कूल मोड़ में ग्रामीणों ने बांदना पर्व हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनाया. इस दौरान बैलों को सजा कर खूंटे में बांधा गया और सोहराय गीत गाकर नचाया. लगभग दो दर्जन बैलों को खूंटा गया और दोपहर से शाम तक नचाया गया. मौके पर मोहन महतो, प्रदीप मुरारी महतो, राजकुमार महतो, जितेंद्र महतो, विनय कुमार, बिनोद महतो, जेएलकेएम नेता मोतीलाल महतो, बलराम महतो, दीपक कुमार महतो, झामुमो नेता अमरलाल मुंडा, सुरेन्द्र मुंडा, सनू मुंडा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola