मुखिया का प्रभार नहीं दिया गया, तो दी आत्मदाह की चेतावनी

Updated at : 29 May 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया का प्रभार नहीं दिया गया, तो दी आत्मदाह की चेतावनी

जरीडीह प्रखंड के मुखिया संघ ने बीडीओ को साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन

जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष हाकिम महतो के नेतृत्व में बुधवार को बीडीओ जयपाल महतो को एक ज्ञापन सौंपा गया. बाराडीह पंचायत की निलंबित पुष्पा देवी को मुखिया पद पर यथावत कार्य करने की अनुमति देने की मांग की गयी. ज्ञापन में पुष्पा देवी ने कहा कि अगर उन्हें फिर जल्द मुखिया का पदभार नहीं दिया गया तो सात जून को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आत्मदाह करने को विवश होंगी. इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन को होगी. हाकिम महतो ने कहा कि यदि किसी पंचायत के मुखिया किसी भी कारण से 60 दिनों से अधिक अवधि तक अपने पंचायत से अनुपस्थित रहते हैं, तो 61वें दिन से उप मुखिया को मुखिया को प्रभार दिया जायेगा. इसके बाद मुखिया वापस आकर अपना कार्य शुरू कर देते हैं तो, उप मुखिया का मुखिया के रूप में कार्य करने की प्राधिकारिता भी स्वत: समाप्त हो जायेगा. लेकिन पुष्पा देवी के साथ गलत हुआ है, मात्र 12 दिनों के अंदर ही उप मुखिया को मुखिया पद का पदभार दे दिया गया. जरीडीह थाना कांड संख्या 21/ 2019 में आठ अप्रैल से न्यायिक हिरासत में बंद थी. जो नौ मई को न्यायालय बोकारो अपर जिला न्यायाधीश- 1 के न्यायालय से जमानत दी गयी. इसके बाद उन्हें अभी तक मुखिया का प्रभार नहीं दिया गया. अगर जल्द मुखिया का प्रभार नहीं दिया गया, तो पंचायत के सभी मुखिया इसका विरोध करेंगे. इस दौरान जैना मुखिया आनंद महतो, तांतरी उत्तरी मुखिया गिरेंद्र मिश्रा, तांतरी दक्षिणी मुखिया शांति देवी, खुंटरी मुखिया लीलावती देवी, चिलगड्ढा मुखिया संतोष महतो, बारु मुखिया अवध रजवार, टांडबालीडीह मुखिया माना देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola