Bokaro News : साइंस में गौरव, काॅमर्स में श्रुति जिला टॉपर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : साइंस में गौरव, काॅमर्स में श्रुति जिला टॉपर

Bokaro News : जैक इंटर साइंस में गौरव और काॅमर्स में श्रुति बोकारो जिला टॉपर बनी.

विज्ञापन

विस्थापित किसान मजदूर इंटर कॉलेज चास के गौरव कुमार माहथा ने 473 अंक प्राप्त कर इंटर साइंस में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. गौरव के पिता मुकुटधारी माहथा चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय में पंचायत सहायक हैं और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं. गौरव के कहा कि वह प्रत्येक दिन आठ-दस घंटे पढ़ाई करता था. लगातार मेहनत और शिक्षक के बताये रास्ते पर चलने से सफल मिली. आगे यूपीएससी का तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना लक्ष्य है.

विस्थापित किसान मजदूर इंटर कॉलेज चास की श्रुति पांडेय 442 अंक प्राप्त कर इंटर कॉमर्स में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. श्रुति ने सफलता का श्रेय शिक्षक, माता-पिता, बड़ी बहन को देते हुए कहा कि आगे बीकॉम करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों के साथ आगे यूपीएसइ की तैयारी करेगी. कलेक्टर बन समाज का सेवा करना चाहती हूं. कॉलेज के प्राचार्य परमेश्वर शर्मा ने कहा कि श्रुति शुरू से ही पढ़ने में अच्छी रही है. अन्य विद्यार्थी श्रुति से सहायता लेते हैं. इसकी सफलता से अन्य बच्चे प्रेरित होंगे. कॉलेज प्रबंधन की और से श्रुति सहित अन्य टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. मालूम हो कि श्रुति की बड़ी बहन श्रेया पांडेय भी विस्थापित किसान मजदूर इंटर कॉलेज चास की छात्रा थी और उसने इंटर की परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया था.

आर्ट्स में रीना चौथे और ईशा सातवें स्थान पर

प्लस टू उवि तुपकाडीह की रीना कुमारी ने आर्ट्स में 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है. उसने कहा कि शिक्षिका बनने का लक्ष्य है. रीना के पिता ज्ञानी कुमार बीएसएल में ठेका मजदूर हैं तथा माता सुगिया देवी गृहिणी हैं. डाॅ शक्तिपद महतो, पंकज कमार महतो, रंजीत रजवार, लालचंद रजक, डेगलाल महतो, राकेश सिन्हा, मंजूर आलम, अभिषेक मैती, नीति कुमारी, संगीता कुमारी, पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि ने रीना को बधाई दी. रीना ने मां सरस्वती विद्या मंदिर तुपकाडीह से मैट्रिक की परीक्षा में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था. पिंड्राजोरा. सर्वोदय प्लस टू हाइस्कूल, पिंड्राजोरा की ईशा राज ने आर्ट्स में 439 अंक हासिल कर जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है. ईशा राज चंदनकियारी प्रखंड के आसनबनी गांव की रहने वाली है. उनके पिता वशिष्ठ रजवार किसान और माता लीला देवी पोषण सखी हैं. ईशा ने कहा कि प्रोफेसर बनना मेरा सपना है. इस सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहनों और शिक्षकों को जाता है. प्रधानाध्यापक महेश्वर महतो, शिक्षिका नमिता कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ईशा को बधाई दी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola