बंद सीपीपी के सेंट्रल स्टोर में लगी आग, लाखों के पार्ट्स-पुर्जे जले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2024 12:08 AM
बंद सीपीपी के सेंट्रल स्टोर में लगी आग, लाखों के पार्ट्स-पुर्जे जले
कथारा. सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत बंद सीपीपी के सेंट्रल स्टोर में गुरुवार की रात को आग लग गयी और लाखों रुपये के पार्ट्स-पुर्जे जल गये. सुबह स्थानीय लोगों ने स्टोर से धुआं निकलता देखा तो इसकी सूचना क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग को दी. विभाग का गश्ती दल प्लांट पहुंचा और निरीक्षण किया. बाद में स्वतः आग बुझ गयी. सूत्रों ने बताया कि दो-तीन वर्ष पूर्व सेंट्रल स्टोर का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये के पार्ट्स-पुर्जेले गये थे. इसके बाद भी स्टोर से चोरी होती रही. मालूम हो कि प्लांट बंद हो जाने के बाद भी कई महीनों तक मुख्य गेट पर इम्पेरियल फास्टर्न्स पावर प्राइवेट कंपनी की ओर से गार्ड तैनात किया गया था. बाद में वेतन बकाया रहने के कारण गार्ड हट गये थे. लोगों ने बताया कि बंद प्लांट में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है, ऐसे में आग कैसे लगी. किसी की साजिश भी हो सकती है. यह जांच का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










