ओवरटेकिंग को लेकर मारपीट, एक घायल

ओवरटेकिंग को लेकर मारपीट, एक घायल
फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्थित झब्बू सिंह कॉलेज के समीप शुक्रवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में आंबेडकर कॉलोनी निवासी पंकज कुमार प्रभात का पुत्र तुषार कुमार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर कर दिया. मारपीट में तुषार के आंख के ऊपर चोट आयी है. घटना के संबंध में तुषार ने बताया कि वह फुसरो से करगली गेट की ओर जा रहा था, तभी पीछे से एक बाइक में तीन सवार युवक तेज रफ्तार से आकर चकमा देते हुए आगे निकल गये. वह गिरने से बाल-बाल बच गया. इसके बाद युवक को धीमी गति से गाड़ी चलाने की बात कही, तभी तीनों युवक बाइक से उतर कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गयी. लोग तेज गति से बाइक चलाने वाली युवकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे. जानकारी मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करते हुए दो युवकों को थाना ले आये. जबकि एक युवक भाग निकला. थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंच कर घायल तुषार का हाल जाना. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की तरफ से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




