Bokaro News : तेली साहू समाज को सशक्त बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : तेली साहू समाज को सशक्त बनाने पर जोर

Bokaro News : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को फुसरो में हुई.

विज्ञापन

फुसरो, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को फुसरो में हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश व संचालन महामंत्री अरविंद कुमार ने किया. बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साव, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रीना देवी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका देवी, बोकारो जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि ने दानवीर भामाशाह व कुलदेवी करमा माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये. बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति के लिए ठोस रणनीति बनाना था.

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि तेली-साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है. समाज के लोग व्यापार, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे हैं. आज संगठित होकर अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा करने की जरूरत है. हर परिवार के बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. संगठन तभी मजबूत होगा, जब हर स्तर पर संवाद और सहयोग बढ़ेगा. युवा राजनीति, प्रशासन और व्यापार के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएं. आने वाले समय में शिक्षा सहायता कोष, महिला स्वयं सहायता समूह और युवा प्रोत्साहन कार्यक्रम जैसे अभियान चलाये जायेंगे.

इन्होंने भी किया संबोधित

बिहार प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व जिप अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को संगठन में अधिक से अधिक जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. महिलाओं की शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी पर विशेष जोर देने की जरूरत है. समाज के हर वर्ग को जोड़ना समय की मांग है. समाज के व्यापारी, किसान, मजदूर और शिक्षित वर्ग एकजुट होकर कार्य करें तो तेली-साहू समाज सशक्त पहचान बना सकता है. नौकरी या व्यवसाय करने वाले समाज के लोग समाज के उत्थान के लिए कमाई की एक प्रतिशत दान करें. आने वाले नगर निकाय चुनाव के बाद सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजत किया जायेगा.

बोकारो जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जोड़ने की जरूरत है. आने वाले दिनों में समाज की एकजुटता को और मजबूत करने के लिए कई अभियान चलाये जायेंगे. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास साव, कोडरमा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, धनबाद जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल साहू, कुमार अंकेश राज, मंटू साव, रामबिलास साव, हरिनाथ साव, सत्येंद्र कुमार साव, शंभू कुमार साहू, राधिका कुमारी, सुमीता साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola