Bokaro News : लैब की तकनीक खेतों तक पहुंचाने पर बल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लैब की तकनीक खेतों तक पहुंचाने पर बल

‍Bokaro News : पेटरवार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई. मौके पर गत सत्र के कार्यों की समीक्षा की गयी और सत्र 2026-27 के लिए कृषि विकास की रूपरेखा बनायी गयी. इससे पहले बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कृषि संकाय के डीन डॉ डीके साही और विशिष्ट अतिथि डॉ निरंजन लाल (सह निदेशक, प्रसार शिक्षा, बीएयू) ने किया. वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रंजय कुमार सिंह ने केंद्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

डॉ साही ने कहा कि वैज्ञानिक किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरें. लैब की तकनीक को खेतों तक पहुंचाना ही हमारा असली मकसद है. बोकारो की जलवायु और मिट्टी के अनुरूप खेती की नयी प्रणालियों को बढ़ावा दें. कृषि में नवाचार और तकनीक से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी.

किसानों को नवीनतम शोधों से जोड़ना अनिवार्य

केंद्र की वैज्ञानिक सुषमा सरोज सुरीन और सुषमा ललिता बाखला ने कृषि विज्ञान केंद्र बोकारो के कार्यों और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित योजनाओं का ब्यौरा रखा. इन योजनाओं में उन्नत बीजों का वितरण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, पशुपालन को बढ़ावा और महिला किसानों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया. विशिष्ट अतिथि डॉ लाल ने कहा कि किसानों को नवीनतम शोधों से जोड़ना अनिवार्य है. जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहिद, डीडीएम नाबार्ड पी बिलुंग और धनबाद केवीके के वरीय वैज्ञानिक ने भी संबोधित किया. जिला पशुपालन पदाधिकारी और दुग्ध विकास पदाधिकारी ने डेयरी फार्मिंग और पशुधन प्रबंधन के जरिए किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के सुझाव दिये. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनंत सागर सहित अन्य अधिकारियों ने भी क्षेत्र में चल रही योजनाओं पर बात रखी. धन्यवाद ज्ञापन कृषि वैज्ञानिक डॉ रूपा रानी ने किया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola