ePaper

मतदाताओं को जागरूक करने पर दिया बल

Updated at : 06 Apr 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने पर दिया बल

मतदाताओं को जागरूक करने पर दिया बल

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता जागरूकता को लेकर शनिवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ संजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बेरमो प्रखंड के कई विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक व सीसीएल अधिकारी उपस्थित थे. सीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है. इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सीसीएल को भी भागीदारी निभाना है. बेरमो प्रखंड में मतदाता जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़, नुक्कड़ नाटक, साइकिल रेस, ह्यूमन चेन, रात्रि चौपाल आदि कार्यक्रम किया जाना है. इसमें प्रखंड कर्मचारियों के साथ शिक्षिक-शिक्षिकाओं को भागीदारी निभाना है. 15 अप्रैल को फुसरो से बोकारो थर्मल तक ह्यूमन चेन बनाया जायेगा, जिसमें सभी स्कूलों से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. फुसरो हिंदुस्तान पुल से बेरमो चलकरी पुल तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें हर एक किलोमीटर पर मेडिकल की टीम तैनात रहेगी. साइकिल रेस, रात्रि चौपाल व नुक्कड़ नाटक की तिथि जल्द ही घोषित की जायेगी. विद्यालय व कॉलेज के प्राचार्य इसकी तैयारी में जुट जाएं. प्राचार्य स्कूल में रंगोली, क्विज आदि कार्यक्रम करें. मौके पर शैलेश कुमार, डॉ प्रभाकर कुमार, मनोज साहनी, डॉ एके राय महतो, दीपा कुमारी, चांदनी चरण, किरण कुमारी, सबिता कच्छप, मनीष राणा, रमेश प्रसाद, अजय रजवार, मनोहर मेहरा, संतोष कुमार, नीलकंठ कच्छप, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola