Bokaro News : अवैध कब्जे वाले आवासों का बिजली और पानी कनेक्शन काटा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अवैध कब्जे वाले आवासों का बिजली और पानी कनेक्शन काटा

Bokaro News : बोकारो थर्मल में डीवीसी आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से डीवीसी आवासीय कॉलोनी सिक्स यूनिट में अवैध रूप से रह रहे एक दर्जन से अधिक लोगों के आवासों का बिजली और पानी कनेक्शन शनिवार को काट दिया गया. मालूम हो कि आवासों को डीवीसी प्रबंधन ने अनुपयुक्त घोषित कर तोड़ने के लिए पहले ही निविदा जारी कर दी है. संवेदक ने कुछ आवासों को तोड़ना शुरू भी कर दिया है. सिक्स यूनिट कॉलोनी के केवल तीन आवासों में वैध कर्मी रह रहे हैं, जिन्हें प्रबंधन ने अन्यत्र आवास आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कार्रवाई के दौरान भू–संपदा अधिकारी सुजीत सरकार, सिविल की उपप्रबंधक कल्याणी कुमारी, प्रशांत कुमार, राकेश कुमार, अर्घा बासु, सुब्रतो पाल, रविचंद्रन सहित सिविल,वाटर सप्लाई, कॉलोनी सबस्टेशन के कर्मी व होमगार्ड के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola