Bokaro News : फोरम ने केंद्रीय मंत्री और सांसद का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फोरम ने केंद्रीय मंत्री और सांसद का पुतला फूंका

Bokaro News : बोकारो में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और धनबाद सांसद का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो विकास फोरम की ओर से शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और धनबाद सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन बोकारो एयरपोर्ट के समीप किया गया. मौके पर अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि धनबाद सांसद और विधायक बोकारो एयरपोर्ट को राजनीतिक मुद्दा बना कर धनबाद व बोकारो की जनता को आपस में लड़वाना चाहते हैं. अगर बोकारो एयरपोर्ट चालू नहीं हुआ तो बोकारो की जनता नागरिक उड्डयन मंत्री के आवास का घेराव करेगी. मौके पर मिथिलेश कुमार कर्ण, वीरेंद्र, दीपक, संतोष, सिद्दीकी, महावीर संदिल, राम कुमार झा, फिरोज अंसारी, जाकिर अंसारी, राजू कुमार महतो, साजन कुमार, राजन मंडल, विवेक महतो, अमित कुमार महतो, मिलन महतो, अरविंद महतो, रमेश गोप, बादल महतो, अमन कुमार, संजीव मंझी, सनातन मंडल, संदीप मंडल आदि उपस्थित थे.

बोकारो एयरपोर्ट संघर्ष समिति की बैठक आज

बोकारो एयरपोर्ट संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इसको लेकर 26 अप्रैल को पुस्तकालय में बैठक आहूत की गयी है. समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की मांग लंबे अरसे से हो रही है. दलगत भावना से उठ कर आंदोलन करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola