Bokaro News : दोहरे हत्याकांड का आरोपी बरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दोहरे हत्याकांड का आरोपी बरी

Bokaro News : बोकारो के दोहरे हत्याकांड में एक आरोपी को बरी कर दिया गया.

विज्ञापन

सेक्टर नौ के व्यवसायी रामू सिंह और उनके जीजा वीरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में आरोपी शशि भूषण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बोकारो दीपक बरनवाल की अदालत में शनिवार को सेशन ट्रायल संख्या 267/2016 (हरला थाना कांड संख्या 13/2016) की अंतिम सुनवाई हुई. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुबोध कुमार ने बहस की. श्री कुमार ने बताया कि आरोपी पर अन्य साथियों के साथ मिलकर कांड के सूचक रामू सिंह व उनके जीजा वीरेंद्र सिंह पर 27 जनवरी 2016 की शाम को हटिया मोड़ पर सब्जी खरीदने के दौरान पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप था. इसके बाद सूचक के जीजा की मृत्यु घटनास्थल पर हो गयी थी. वहीं सूचक की मृत्यु बाद में रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola