ePaper

विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने निकाला कैंडल मार्च

Updated at : 14 Apr 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने निकाला कैंडल मार्च

विस्थापित शहीद प्रेम महतो को न्याय दिलाने की मांग

विज्ञापन

विस्थापित शहीद प्रेम महतो को न्याय दिलाने की मांग अप्रेंटिस किये विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने रविवार को गांधी चौक सेक्टर 04 से इस्पात भवन तक कैंडल मार्च निकाला. विस्थापित प्रेम महतो को न्याय दिलाने की मांग की. कैंडल मार्च में लाठी चार्ज में मारे गये प्रेम महतो की बहन भी शामिल रहीं. कहा : हमारे भाई के साथ जितने भी अप्रेंटिस किए हुए थे, सभी को नियोजन दिया जाए. जो दोषी हैं, उनको सख्त से सख्त सजा दी जाए. विस्थापितों ने कहा : बंद चतुर्थ ग्रेड की बहाली शुरू हो. 1500 अप्रेंटिस को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाए. चेतावनी दी कि ऐसा अगर नहीं होता है तो विस्थापितों को कुर्बानी देनी होगी, तो हम लोग कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola