कुओं में जा रहा गंदा पानी, लोगों ने किया हंगामा

कुओं में जा रहा गंदा पानी, लोगों ने किया हंगामा
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल कारो स्पेशल फेज दो की कश्मीर कॉलोनी स्थित सीसीएल की आवासीय कॉलोनी में सप्लाई पानी वाले दो कुओं में सिवरेज का पानी रिसाव को लेकर लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया. दीपक कुमार, अरुण महतो, सूरज तुरी, पिंटू रविदास, विक्की कुमार, देवचंद कुमार, नकुल साव, धर्मेंद्र गिरि, सोनू कुमार, अजय कुमार, रवींद्र कुमार गुप्ता, प्रकाश तुरी आदि ने कहा कि कश्मीर कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में चलाये जा रहे कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र के किचेन, बाथरूम एवं शौचालय का गंदा पानी खुले में बहता रहता है और रिस कर दोनों कुओं में जा रहा है. प्रशिक्षण केंद्र के धीरज कुमार से शिकायत करने पर उन्होंने इस पर गंभीरता नहीं दिखायी. हंगामा में बाद समस्या दूर कराने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




