17 माह से लंबित कमीशन भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन
17 माह से लंबित कमीशन भुगतान की मांग

भाकपा (माले) ने कसमार के जनवितरण दुकानदारों के 17 माह से लंबित कमीशन भुगतान की मांग को लेकर बोकारो उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

कसमार. भाकपा (माले) की कसमार प्रखंड कमेटी के सचिव शकुर अंसारी ने जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों का लंबित कमीशन भुगतान कराने की मांग को लेकर सोमवार को बोकारो उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड के जनवितरण दुकानदारों को पिछले 17 माह से कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

बताया गया है कि जनवितरण दुकानदारों और उनके परिवार की आजीविका मुख्य रूप से सरकार से मिलने वाले कमीशन पर निर्भर है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बताया गया है कि कभी कभी कुछ विशेष अवसर पर दो-तीन माह का बकाया मिल जाता है, जो उनकी आवश्यकता पूरी नहीं करता है.

शकुर अंसारी ने बताया है कि इनकी समस्या वास्तव में गंभीर है, इन्हें अविलम्ब बकाया राशी का भुगतान होना आवश्यक है. अन्यथा दुकानदारों में असंतोष पैदा होगा, जिससे जनवितरण प्रणाली में अनियमितता और उपभोक्ताओं के साथ सामग्री में कटौती किये जाने की संभावना बढ़ सकती है. जिस कारण सरकार के प्रत्येक गरीबों तक खाध्य सामग्री पहुंचाने के पवित्र उद्देश्य पर ग्रहण लग सकता है. उन्होंने दुकानदारों की बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola