जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

बोकारो थर्मल के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित पहाड़ी मंदिर के जंगल में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला. जंगल में बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गयी एक महिला ने शव देखा तो लोगों को सूचना दी. बाद में मृतक की पहचान गोविंदपुर बस्ती निवासी उमेश कुमार महतो (40 वर्ष) के रूप की गयी. परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेजा. उमेश कुमार महतो गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी में गुमटी चलाता था. उसके दो पुत्री और एक पुत्र है. वह घर से गुरुवार की शाम चार बजे निकला था. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










