Jharkhand : बोकारो में एक दिन में तीन की मौत, दो युवकों के शव मिले, एक ने की आत्महत्या
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jun 2020 1:36 PM
बोकारो (मुकेश झा) : झारखंड के बोकारो जिला में शुक्रवार (26 जून, 2020) को दो युवकों के शव बरामद हुए हैं. वहीं एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. एक 35 वर्षीय युवक का शव हरला थाना क्षेत्र में स्थित एक तालाब से मिला है, तो दूसरे युवक शव बालीडीह थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से बरामद हुआ है. वहीं, बालीडीह थाना क्षेत्र में एक 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
बोकारो (मुकेश झा) : झारखंड के बोकारो जिला में शुक्रवार (26 जून, 2020) को दो युवकों के शव बरामद हुए हैं. वहीं एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. एक 35 वर्षीय युवक का शव हरला थाना क्षेत्र में स्थित एक तालाब से मिला है, तो दूसरे युवक शव बालीडीह थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से बरामद हुआ है. वहीं, बालीडीह थाना क्षेत्र में एक 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
पुलिस ने बताया कि हरला थाना क्षेत्र के इस्पात नगर रेलवे स्टेशन से सटे बौधमारा में 35 साल के एक युवक का शव मिला है. शव बैधमारा विजयवाड़ा तालाब से मिला है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है. संभवत: वह स्नान करने के लिए गया होगा और उसमें डूब गया होगा.
घटनास्थल से पुलिस को बीयर की एक खाली बोतल मिली है. यहां तीन ग्लास भी मिले हैं. तालाब के किनारे से जींस पैंट, शर्ट और चप्पल भी पुलिस ने बरामद की है. समाचार लिखे जाने तक हरला थाना की पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पायी थी. पुलिस ने कहा है कि शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही पता चल जायेगा कि मामला डूबने से हुई मृत्यु का है या कुछ और.
Also Read: सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे झोपड़पट्टी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, मुंबई से बोकारो लौटा था युवकउधर, बालीडीह थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पुल के नीचे से एक युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान बालीडीह के विशुनपुर बस्ती के रहने वाले रंजीत रजवार के रूप में हुई है. मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके सिर से खून निकल रहा था. बताया जाता है कि रंजीत रजवार गुरुवार की सुबह घर से नाश्ता करने के बाद काम के लिए निकला था. टेंट से जुड़ा काम करने वाले युवक की मौत के कारणों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

एक और मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का ही है. छतनीटांड़ में 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी. उसका नाम कृष्णा मुर्मुर है. गुरुवार की रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया था. सुबह जब कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने अंदर झांका. देखा कि वह फांसी के फंदे से झूल रहा है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










