Coronavirus In Jharkhand Update : कोरोना के 645 नये मामले मिले, 356 लोग हुए ठीक, 3 संक्रमित की हुई मौत
Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 645 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35,321 हो गयी है. वहीं, 356 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. राज्य में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 23,855 पहुंच गयी है. जबकि शुक्रवार को राज्य में गिरिडीह, कोडरमा और रांची से 1-1 कोरोना संक्रमित यानी 3 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इस तरह से राज्य में अब तक कोरोना से 381 लोगों की मौत हो चुकी है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…
राज्य में कोरोना के 645 नये मामले
झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 645 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 35,321 पहुंच गयी है. शुक्रवार को मिले 645 नये मामले में से बोकारो जिला में 147, चतरा में 5, दुमका में 14, पूर्वी सिंहभूम में 9, गिरिडीह में 62, गढ़वा में 30, गोड्डा में 11, गुमला में 15, हजारीबाग में 36, खूंटी में 50, लोहरदगा में 17, कोडरमा में 43, पाकुड़ में 3, पलामू में 19, रामगढ़ में 21, रांची में 88, सरायकेला में 4, सिमडेगा में 33 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 19 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.
356 लोग हुए ठीक
शुक्रवार को राज्य में 356 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 23,855 पहुंच गयी है. शुक्रवार को जिन 356 लोगों ने कोरोना से मात दी है उनमें बोकारो जिला से 30, चतरा से 12, दुमका से 17, गढ़वा से 4, गोड्डा से 5, गुमला से 3, हजारीबाग से 34, खूंटी से 36, कोडरमा से 26, लातेहार से 27, लोहरदगा से 30, पलामू से 52, रांची से 36, सरायकेला से 3 और पश्चिमी सिंहभूम जिला से 41 लोगों ने कोरोना को मात दी है.
कोडरमा में 13 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
कोडरमा जिला में शुक्रवार को 13 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. स्वस्थ होकर घर जाने पर इनलोगों को डॉक्टरों ने फूल देकर पूरे सम्मान के साथ अस्पताल से विदा किये. इस तरह जिले में कुल 823 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं. वर्तमान में जिले में 325 एक्टिव केस है.
बिशुनपुर में कोरोना के 13 संक्रमित एक्टिव
गुमला के बिशनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की एक्टिव संख्या 13 पहुंच गयी है. शुक्रवार को नेतरहाट स्थित प्रखंड क्षेत्र के लेबर कॉलोनी के एक महिला एवं एक पुरुष करोना जाचं रिपोर्ट पॉजिटिव आया. चिकित्सा प्रभारी अंकुर उरांव ने पुष्टि करते हुए कहा कि सभी एक्टिव मरीजों को कोरोना सेंटर में रखकर उनका इलाज चल रहा है. इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य प्रखंड वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है.
कामडारा में 142 लोगों की हुई कोरोना जांच
गुमला के सीएचसी, कामडारा में 142 लोगों का कोरोना सैंपल जांच के लिए लिया गया. कोरोना सैंपल जांच कराने वालों में शिक्षक, दुकानदार, महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर डॉ तारिक अनवर, राजकुमार ठाकुर, आशीष कुमार, समीर कोंगाड़ी, मुकेश कुमार, राजेश राम, सलन गुड़िया, शिव नारायण महतो, मदन कुमार, सोमा असुर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
धनबाद में कोरोना से डॉक्टर की मौत का पहला केस
कोरोना से धनबाद में किसी डॉक्टर की मौत की यह पहली घटना है. यहां भी एक दर्जन से अधिक डॉक्टर इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. उनमें से अधिकतर ने कोरोना को मात दे दी. कुछ अब भी अस्पताल में इलाजरत हैं. डॉ चौधरी की मौत की खबर से पीएमसीएच के डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है. कोरोना को लेकर मरीजों के उपचार में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है.
कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर की मौत
मिली जानकारी के अनुसार धनबाद की डॉ वेणु चौधरी एक पखवाड़ा से कोरोना से जंग लड़ रही थीं. पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिनों पहले स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेंटर पर रखा गया था. पीएमसीएच के डॉक्टरों के अनुसार आज सुबह लगभग चार बजे महिला चिकित्सक की मौत हो गयी. उनके पति भी पीएमसीएच में वरिष्ठ चिकित्सक हैं, जबकि पुत्र भी धनबाद के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए