CM हेमंत सोरेन से मिले बेरमो विधायक अनूप सिंह, दिवंगत पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए सौंपा पांच लाख का डिमांड ड्राफ्ट

Coronavirus In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बेरमो से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान विधायक अनूप सिंह ने राज्य में कोरोना संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए निजी कोष से 5 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा.

आपको बता दें कि पिछले दिनों राज्य के सभी सांसदों एवं विधायकों के साथ हुए सीएम की वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बेरमो से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कोरोना संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए अपने स्तर से 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी. विधायक अनूप सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया था कि यह राशि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों से प्रेस क्लब को सौपें. मौके पर विधायक अनूप सिंह के भाई कुमार गौरव भी उपस्थित थे.
झारखंड में कोरोना संक्रमण से अब तक दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की मौत हो चुकी है. कई पत्रकार अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. सरकार से लगातार इलाज समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है. विपक्षी दल भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दल भी पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स घोषित करने की मांग कर रहे हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए