Corona Vaccination In Jharkhand : झारखंडवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर क्या बोले CM हेमंत सोरेन, आंशिक LOCKDOWN कितना रहा असरदार, पढ़िए CORONA पर जीत का क्या है प्लान

Corona Vaccination In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना टेस्टिंग और कोरोना से रिकवरी लगातार बढ़ रही है. पिछले 10 दिनों में संक्रमण दर में भी कमी आयी है. आईसीयू/ऑक्सीजन युक्त बेड/जेनरल बेड की संख्या में भी पिछले एक माह काफी बढ़ोतरी की गयी है. अमृत वाहिनी एप एवं अस्पताल सर्किट के कारण अब सभी तरह के बेड समय पर मिलने से सबको राहत मिली है. आपकी सरकार, आप की सुरक्षा के लिए हर जरूरी प्रयास कर रही है, पर इन प्रयासों में कमी के कारण आपको हुई किसी भी तरह की परेशानी के लिए क्षमाप्रार्थी हूं. उन्होंने कहा कि सभी झारखंडवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराना उनकी अगली प्राथमिकता है.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए उन्हें और सुगमता से आप तक कैसे पहुंचाया जाये. इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है. कोरोना राहत किट के जरिए हर जरूरतमंद तक सभी दवाइयां समय पर पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आपकी सरकार, आप की सुरक्षा के लिए हर जरूरी प्रयास कर रही है, पर इन प्रयासों में कमी के कारण आपको हुई किसी भी तरह की परेशानी के लिए क्षमाप्रार्थी हूं. सभी को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराना उनकी अगली प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपको भरोसा दिलाना चाहूंगा कि अपने सीमित संसाधनों में हम आपको बेहतर से बेहतर सभी सुविधा अवश्य उपलब्ध करायेंगे. अब सभी झारखंडवासियों को निःशुल्क वैक्सीन दिलाना हमारी अगली प्राथमिकता है, जिसे हम अवश्य पूरा करेंगे. आप सब के सहयोग से आंशिक लॉकडाउन के फायदे हम देख रहे हैं, पर आप सब से पुनः प्रार्थना है कि बिना मास्क और बिना जरूरी कार्य के अपने घरों से ना निकलें.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए