Bokaro News : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता आयोजित

Bokaro News : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सतर्क और जागरूक गृह स्वामिनी – भ्रष्टाचार मुक्त समाज की प्रथम प्रहरी विषय पर हुई इस प्रतियोगिता में अधिकारियों और कर्मचारियों की पत्नियों ने भाग लिया. इसमें सोमा बसु, नीशि प्रिया, अभिशिखरा पात्रा, संपा मांझी, ममता दलाई, रिया दास, दीपा कुमारी, स्वेता श्रीवास्तव, तुहीना खातून, रीता चौधरी आदि शामिल थीं. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) महबुबूल हक ने किया. आयोजन में दीनानाथ शर्मा, एएमएम कैफ़ी, अरघा बसु, शाहिद इकराम का योगदान रहा.

गोविंदपुर बी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से बुधवार को गोविंदपुर बी पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया. मुख्य रूप से सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष चौधरी और डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह उपस्थित थे. सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक महबूबूल हक सतर्कता के महत्व पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन शाहिद इकराम ने किया. मौके पर पंचायत वार्ड सदस्य देवकी कश्यप, एएमएम कैफी,अर्घा बसु और ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola