Bokaro News : अर्घ्य के दिन बेरमो में बंद रहेगी कोयला ट्रांसपोर्टिंग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अर्घ्य के दिन बेरमो में बंद रहेगी कोयला ट्रांसपोर्टिंग

Bokaro News : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने फुसरो के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

फुसरो, बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने बुधवार को फुसरो शहर के हिंदुस्तान पुल व करगली गेट फिल्टर प्लांट के समीप छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार व सीओ संदीप कुमार सिंह को दोनों जगह स्थायी छठ घाट निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला को भेजने का निर्देश दिया. अगले वर्ष छठ पर्व से पूर्व स्थायी घाट का निर्माण कराया जाये. डीसी ने छठ पर्व से पूर्व घाटों की सफाई, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था और सजावट की पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया. वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त करने की बात कही. कहा कि छठ पर्व लोक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है. प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित और पवित्र वातावरण में व्रत व पूजा-अर्चना कर सके.

डीसी ने स्थानीय पब्लिक सेक्टर यूनिट, स्वयंसेवी संस्थाओं और पूजा समितियों से छठ पर्व की तैयारी में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. तेनुघाट डैम प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बेरमो एसडीओ को पानी छोड़ने वाले बिंदु पर बैठक करने का निर्देश दिया. अनुमंडल प्रशासन की ओर से दोनों घाटों पर सुरक्षा को लेकर गोताखोरों को तैनात किया जायेगा. छठ घाटों के किनारे जमा गंदगी की सफाई के लिए तेनुघाट डैम के दो गेट खोलवाये जायेंगे. डीसी ने सफाई, लाइटिंग व पार्किंग व्यवस्था, चेंजिंग रूम की जानकारी लेते हुए सुझाव व निर्देश दिया. कहा कि पहले और दूसरे अर्घ्य के दिन बेरमो में कोयला ट्रांसपोर्टिंग और बड़े वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा. मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह, फुसरो छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बैभव चौरसिया, सचिव बैजू मालाकार, संजय सिंह, अनिल गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, नागेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रवि छाबड़ा, रोहित मित्तल, शिव सिन्हा, कांग्रेस नेता अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

जारंगडीह उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के छठ घाटों का निरीक्षण

जारंगडीह. सीसीएल के जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रबीर सेन गुप्ता, खान प्रबंधक सुनील कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसीस ने बुधवार को जारंगडीह उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के छठ घाटों का निरीक्षण किया. जारंगडीह सिविल तथा बिजली विभाग के पदाधिकारियों को छठ व्रतियों की सुविधा के लिए हर मुमकिन व्यवस्था करने और छठ घाटों की सफाई व मुख्य मार्ग को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया. मौके पर इएण्डएम विभाग के इंजीनियर सुमित कुमार, रंजित कुमार यादव, जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया मो इम्तियाज अंसारी, मो सनाउल्लाह, संतोष मंडल, जितेंद्र पासवान, श्याम सिंह, प्रभु रवि, बासू सुमित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola