Bokaro News : दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Bokaro News : ढोरी कांटा घर के समीप ट्रक के भाड़ा को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोरी कांटा घर के समीप रविवार को ट्रक के भाड़ा को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट हो गयी. बाद में दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे. यहां भी मारपीट हो गयी. एक पक्ष करगली बाजार निवासी राजन साव और दूसरे पक्ष में पिछरी निवासी मनीष मिश्रा व तांतरी निवासी सत्यम मिश्रा हैं. मारपीट के बाद पिछरी, तांतरी, करगली बाजार आदि से काफी संख्या में लोग पहुंचे. आक्रोशित भीड़ को शांत के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. इस दौरान भागने के क्रम में आर्यन गुप्ता घायल हो गया.

रिवाल्वर निकाल कर धमकी देने का आरोप

मनीष मिश्रा ने बताया कि ट्रक के भाड़े को लेकर दीनदयाल चौक के समीप मुन्ना विश्वकर्मा से कुछ विवाद हुआ. मामले में समझौता हो रहा था. इसी दौरान राजन साव गाली गलौज करते हुए रिवाल्वर निकाल कर धमकी देने लगा. इस दौरान मारपीट की घटना हुई. वहीं, राजन साव का कहना है कि मनीष मिश्रा, सत्यम मिश्रा आदि पिछरी तांतरी के दर्जनों युवकों के ढोरी कांटा के साथ हुए मारपीट की घटना का मामले का समझौता बेरमो थाना में करवा रहे थे. तभी इन युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की. मेरे पास लाइसेंसी रिवाल्वर है. लेकिन रिवाल्वर लेकर थाना नहीं आया था.

इधर, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह बेरमो थाना पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली. एसडीएम व एसडीपीओ थाने में ही कैंप किये हुए हैं. बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह मामले को शांत करवाने व विधि व्यवस्था बनाये रखने में लगे हुए हैं. एसडीएम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola