बाल संरक्षण केवल एक नीति नहीं प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारी की नैतिक प्रतिबद्धता : फादर अरूण

17 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के संत ज़ेवियर्स विद्यालय में बाल संरक्षण नीति पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित। शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
बोकारो. संत ज़ेवियर्स विद्यालय बोकारो में बाल संरक्षण नीति के तहत शनिवार को पुनर्नवीकरण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. अध्यक्षता फादर अरूण मिंज एसजे व संचालन हज़ारीबाग प्रांत के विधिक सलाहकार फादर सैजू थॉमस ने किया.
फादर अरुण ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा व समग्र विकास विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बाल संरक्षण केवल एक नीति नहीं, बल्कि प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारी की नैतिक प्रतिबद्धता है. प्रशिक्षण सभी को अपने दायित्वों के प्रति अधिक संवेदनशील, सजग व उत्तरदायी बनाता हैं. विद्यालय में सुरक्षित व विश्वासपूर्ण वातावरण के निर्माण को सुदृढ़ करते हैं.
फादर थॉमस ने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान की जिम्मेदारी है कि ऐसा वातावरण सुनिश्चित करे. जहां हर विद्यार्थी भयमुक्त, सुरक्षित व सम्मानजनक परिवेश में शिक्षा प्राप्त कर सके. प्रशिक्षण में मसी मार्शल स्कूल पतकी, मसी मार्शल स्कूल कजरकिलो व एसएमएस मंझलाडीह के शिक्षकों ने हिस्सा लिया. शिक्षकों व कर्मचारियों को बाल संरक्षण संबंधी नीतियों, कानूनी प्रावधानों व सुरक्षित एवं सम्मानजनक विद्यालयी वातावरण के निर्माण के प्रति पुनः जागरूक व उत्तरदायी बनने की जानकारी दी गयी.
फादर थामस ने बाल संरक्षण नीति की आवश्यकता, बच्चों के अधिकार, यौन शोषण व उत्पीड़न की रोकथाम, संभावित जोखिमों की पहचान, शिकायत व रिपोर्टिंग प्रक्रिया के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों की नैतिक व कानूनी जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. रंजीत कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










