छात्रों के सवाल से डर गयी केंद्र सरकार. बर्बरता व दमनकारी नीति पर देना होगा इस्तीफा: राजेश

Updated:
विज्ञापन
171821 | Prabhat Khabar Network

171821 | Prabhat Khabar Network

नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस और झामुमो ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन

बोकारो: देश स्तर पर सुर्खियां बटौर रहा नीट प्रश्न पत्र लीक मामला व इसके विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी व विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं पर हुई लाठी चार्ज का दर्द गुरूवार को बोकारो में भी देखने को मिला.

विभिन्न राजनीतिक दल ने इसे लेकर कार्यक्रम आयोजित किया. कहीं धरना देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया, तो कहीं पुतला दहन किया गया. कहीं बैठक कर रणनीति बनायी गयी.

बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी ने डीसी ऑफिस के पास धरना दिया. अध्यक्षता जवाहर लाल महथा ने की. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा : छात्रों के सवाल से केंद्र सरकार डर गयी है.

इसी डर से जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे लाठी चार्ज कर रहे हैं. केंद्र सरकार के दमनकारी नीति व जंतर-मंतर में बर्बरता पुर्ण लाठी चार्ज पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा.

जिलाध्यक्ष जवाहरलाल माहथा ने कहा : केंद्र सरकार जवाब विद्यार्थी के सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है. विरोध करने वालों को विभिन्न प्रकार का तमगा दिया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं पर जो बर्बरता की गई है, उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. संचालन जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल व धन्यवाद ज्ञापन बोकारो जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नितेश भारद्वाज ने किया. जमील अख्तर, मृत्युंजय शर्मा, ऊषा सिंह, कैसफ राजा, जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, प्रेम राय, दिगंबर महतो, अली अंसारी, मनोज राय, असीम शर्मा, राजकुमार विद्यार्थी, पम्मी सिंह, नेहा कुमारी, पूनम कुमारी, संगमिता सिंह, आशा देवी, निवारण तिवारी, डब्बू राय, सुधीर जायसवाल, राजीव कुमार, जलेश्वर दास, साधु बाउरी, रमेश महाराज, छेदी नोनिया, अरविंद पांडेय व अन्य मौजूद थे.

झामुमो ने किया पुतला दहन

23 बोक 18 - धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर झामुमो जिला पदाधिकारी व अन्य इधर, झारखंड मुक्ति मोरचा बोकारो जिला समिति ने जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. डीसी ऑफिस के सामने आयोजित कार्यक्रम आंदोलनरत विद्यार्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज व उत्पीड़न के विरोध में हुआ.

रतनलाल मांझी ने कहा, दिल्ली में अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे विद्यार्थियों के साथ केंद्र सरकार के इशारे पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया. ऐसी जनविरोधी व क्रूर सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. पीएम नरेंद्र मोदी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : जंतर-मंतर पर छात्र व नौजवान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी, सीबीएसई मार्किंग व शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. विद्यार्थियों पर हुआ लाठीचार्ज अंग्रेजी हुकूमत के तानाशाही रवैये की याद दिलाता है. केंद्र सरकार तानाशाह तरीका से लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है. केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, अखिलेश महतो, विजय रजवार, जिला सचिव मुकेश महतो, मोहन मुर्मू, हसन इमाम, पंकज जयसवाल, फैयाज अलम, मनोज हेंब्रम, आलोक सिंह, मिथुन मंडल, कन्हैया सिंह, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, पंकज मरांडी, अजय राणा, अजीत महतो, शांति किस्कू, अंजलि सोरेन, चंदू सिंह मुंडा, जयमाला देवी, सौरभ भट्ट व अन्य मौजूद थे.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-बोकारो की बैठक

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सेक्टर 03 स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता रामाश्रय प्रसाद सिंह ने की. जिला सचिव इफ्तिखार महमूद ने कहा : 20 जुलाई को संसद मार्च के क्रम में केंद्र सरकार के नियंत्रण वाली दिल्ली पुलिस लाठी ने निहत्थे छात्रों पर हमला कर रही थी.

निहत्थे छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज कर केंद्र सरकार ने दमनकारी मानसिकता को उजागर कर दिया है. भाकपा छात्रों के दमन के विरोध में 25 जुलाई को पेटरवार से कार्यक्रम शुरू करेगी, यह हर प्रखंड में आयोजित होगा. पूर्व जिला सचिव पंचानन महतो, रामागार सिंह, अबू नसर, महेंद्र मुंडा, सोमर मांझी, देवानंद प्रजापति, दिवाकर महतो, पोखन महतो, रामदास, आरएस दास, आरएस दे, मुकुंद साव, हरि नारायण बेरा व अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola