Bokaro News : श्री गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व मना

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : श्री गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व मना

Bokaro News : सेक्टर 2 स्थित गुरुद्वारा में रविवार को सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

सेक्टर 2 स्थित गुरुद्वारा में रविवार को सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व मनाया गया. मौके पर विशेष दीवान सजाया गया. रागी जत्था ने भले अमरदास गुण तेरे, तेरी उपमा तोहि बनि आवै, रवि ससि किरणि उदरु सागर को, रंग तरंग अंतु को पावै… समेत अन्य कीर्तन प्रस्तुत किये. कीर्तन सुन कर संगत निहाल हुए. आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरु के चरणों में नमन किया.

श्री गुरु अमरदास के संदेश आज भी प्रासंगिक

कीर्तन के बाद अरदास की गयी और सभी ने लंगर छका. गुरुद्वारा सचिव गुरुमेल सिंह ने कहा कि श्री गुरु अमरदास ने समाज में समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है. वे महिला और पुरुष के लिए बराबरी के अधिकार के पक्ष में थे. उन्होंने लंगर प्रथा को बढ़ाया, जिससे आपसी भाईचारा बढ़े. मौके पर सुरजीत सिंह, यशपाल सिंह, रामसिंह, इकबाल सिंह, तजिंद्र सिंह, जीती कौर, अमरजीत कौर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola