Bokaro News : कोल इंडिया का 51वां स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कोल इंडिया का 51वां स्थापना दिवस मना

Bokaro News : कोल इंडिया का 51वां स्थापना दिवस शनिवार को सीसीएल के बीएंडके, ढोरी और कथारा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

फुसरो/कथारा, कोल इंडिया का 51वां स्थापना दिवस शनिवार को सीसीएल के बीएंडके, ढोरी और कथारा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में जीएम चितरंजन कुमार ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत गाया गया. श्रमिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जीएम ने कहा कि गर्व है कि कोल इंडिया के अंग हैं. कोल इंडिया लगातार आगे बढ़ रही है. आजादी के बाद कोयला ऊर्जा का सबसे बड़ा जरिया बना. जरूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1973 में कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया. बीएंडके क्षेत्र कोयला उत्पादन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. मौके पर आठ कर्मियों को प्रोन्नति पत्र दिया गया. तीन पुस्तकें लिखने वाले क्षेत्र के कर्मचारी विक्की कुमार को पुरस्कृत किया गया. साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मौके पर एएफएम ज्ञानेंदू चौबे, एसओ माइनिंग केएस गैवाल, एसओ इएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ सिविल सतीश सिन्हा, एसओपी विनय रंजन टूडू, एसओ पीएंडपी डीपी सिंह, एसओ इएनटी रवींद्र कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, सर्वे ऑफिसर राकेश चंद्रा, एसओ एलएंडआर शंकर कुमार, एएसओ दिनेश्वर मांझी, मैनेजर एचआर रवि प्रकाश यादव सहित कई कामगार मौजूद थे. ढोरी जीएम कार्यालय परिसर में जीएम रंजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद कॉरपोरेट गीत गाया गया. जीएम ने कहा कि हमें बेहतर कोयला उत्पादन कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना है. ढोरी क्षेत्र उत्पादन, डिस्पैच, सुरक्षा, सीएसआर आदि क्षेत्रों में सभी के सहयोग से अच्छा कार्य कर रहा है. मौके पर क्षेत्र के दर्जनों कामगारों को प्रोन्नति पत्र दिया गया. कार्यक्रम में एसओपी माला कुमारी, एसओइएंडएम गौतम मोहंती, एएसओ सुरेश कुमार सिंह, सेफ्टी ऑफिसर आरएन सिंह, कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर आलम, यूनियन प्रतिनिधि जवाहरलाल यादव, विनय कुमार सिंह, गोवर्धन रविदास, महारूद्र सिंह, कैलाश ठाकुर, जयनाथ मेहता, कुंज बिहारी प्रसाद, हीरालाल रविदास, धीरज पांडेय, शंभू महतो समेत कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी व डीएवी स्कूल ढोरी की छात्राएं उपस्थित थे.

कथारा एरिया के 106 कर्मियों को मिली पदोन्नति

कथारा जीएम कार्यालय परिसर परिसर में जीएम संजय कुमार और कथारा वाशरी वन फाइव कार्यालय में पीओ अमरेंद्र कुमार और कथारा कोलियरी पीओ कार्यालय में प्रभारी पीओ कृष्ण मुरारी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के 106 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र दिया गया. जीएम कार्यालय परिसर के कार्यक्रम में एसओपी माधुरी मड़के, एसओ माइनिंग बिनोद कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके गुप्ता, एसओ वित्त राजीव रंजन, एसओ सेफ्टी आरके वर्णवाल, कार्मिक प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह, राहुल कुमार सिंह, निरंजन विश्वकर्मा, इबरार हुसैन सहित एसीसी सदस्य मथुरा यादव, शमशुल हक, पीके विश्वास, इकबाल अहमद, विजय कुमार सिंह सहित कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola