Bokaro News : सीसीएल के डीटी पीएंडपी ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सीसीएल के डीटी पीएंडपी ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण

Bokaro News : सीसीएल के डीटी पीएंडपी ने बेरमो में कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सीसीएल के डीटी पीएंडपी अनूप अंजुरा ने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ मंगलवार को कथारा व स्वांग वाशरी और स्वांग गोविंदपुर माइंस का निरीक्षण किया. सबसे पहले कथारा वाशरी प्लांट गये और रॉ कोल सेक्शन के निकट जमा लगभग दो लाख टन कोयले को खाली करने का निर्देश दिया, ताकि नयी वाशरी का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके. कथारा कोलियरी के पीओ व खान प्रबंधक को डंपर, डोजर, टाटा हिटाची, पेलोडर मशीन कथारा वाशरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि प्राइमरी क्रशर में अधिक से अधिक कोयले की खपत हो और स्टॉक को जल्द खाली किया जा सके.

उत्पादन, उत्पादकता की ली जानकारी

इसके बाद डीटी स्वांग वाशरी व स्वांग गोविंदपुर परियोजना ओपेन कास्ट माइंस पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से उत्पादन, उत्पादकता की जानकारी ली. उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. कथारा अतिथि में क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और जारंगडीह व कथारा माइंस का मैप चार्ट के जरिये प्लान का अवलोकन किया. मौके पर जीएम कंस्ट्रक्शन राजेश कुमार, जीएम वाशरी अजीम इकबाल, क्षेत्र के जीएम संजय कुमार, एसओ माइनिंग बिनोद कुमार, एसओ पीएंडपी अर्जुन कुमार प्रसाद, एसओ सिविल संजय कुमार सिंह, एसओ सेल्स विजय कुमार, एसओ सेफ्टी आरके वर्णवाल, कथारा वाशरी पीओ अमरेंद्र कुमार, कथारा कोलियरी पीओ रंजीत कुमार, खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी, स्वांग वाशरी पीओ बी मोहन बाबू, राहुल कुमार सिंह सहित कई अधिकारी एवं सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल, मिन्हाजुल आबेदीन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola