Bokaro News : सीसीएल देगी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व अनुमंडल अस्पताल को बिजली

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बिजली संकट से अब नहीं प्रभावित होगी जलापूर्ति

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो शहर के लोगों को पेयजल की समस्या से अब राहत मिलेगी. ढोरी खास स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो को सीसीएल से बिजली की आपूर्ति की जायेगी. इससे झारखंड सरकार की बिजली बाधित होने पर जलापूर्ति और अस्पताल सेवाएं प्रभावित नहीं होंगे. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप की पहल पर सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किया है. दोनों संस्थानों को वैकल्पिक बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा. सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र प्रबंधन ने इसका प्राक्कलन तैयार कर लिया है. एक सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी. ज्ञात हो किमौसम खराब होते ही झारखंड सरकार की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. इससे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप हो जाता है. इसके चलते 60 हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है. इससे लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ा है.

सीसीएल से जल्द मिलेगा कनेक्शन : विधायक

इस संबंध में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बताया कि सीसीएल सीएमडी से अनुमोदन मिल गया है. फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अब सीसीएल बिजली देगी. जल्द टेंडर कराकर विद्युत कनेक्शन का काम शुरू करा दिया जायेगा.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola