राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया सी विजिल एप इंस्टॉल

Updated at : 15 Apr 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया सी विजिल एप इंस्टॉल

डीइओ सह डीसी ने की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

विज्ञापन

बोकारो. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की. डीइओ सह डीसी विजया जाधव ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रथम रेंडमाइजेशन किया जायेगा. जो भी पार्टी वाले हैं, प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर बैनर में संख्या सहित मुद्रक व प्रकाशक का नाम व पूरा पता अंकित होना चाहिए. उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जो भी पार्टी वाले चुनाव प्रचार के लिए स्कूल मैदान का उपयोग करेंगे वो अनुमति सुविधा पोर्टल पर से प्राप्त करनी होगी. इसके अलावा सभी को बूथों के नाम परिवर्तन की सूचना भी दी गयी. उन्होंने सी विजिल इंस्टॉल करने की पूरी जानकारी विस्तार से दी. सभी प्रतिनिधियों को सी विजिल इंस्टाल कराया गया. उपायुक्त ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए जारी दिशा – निर्देश से अवगत कराया. गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों की डिस्पैच सेंटर (रवानगी केंद्र) व इवीएम की रिसीविंग सेंटर (प्राप्ति केंद्र) चिन्हित भवन परिसर की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि सामग्री-इवीएम को साथ लेकर मतदान कर्मियों की रवानगी को ले डिस्पैच सेंटर के लिए बीएस सिटी के सेक्टर आठ स्थित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी हाइ स्कूल को निर्धारित किया गया है. वहीं, मतदान के बाद इवीएम के रिसीविंग सेंटर के लिए आइटीआइ मोड़, बाजार समिति को निर्धारित किया गया है. मौके पर डीडीसी संदीप कुमार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola