बीएसएल : दैनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते अधिकारी और कर्मी | Prabhat Khabar Network

बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग ने गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए एक ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया. इसका मुख्य उद्देश्य दैनिक कार्यों में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को स्थापित करना था. सत्र में संवेदनशील क्षेत्रों पर चर्चा और केस स्टडी के माध्यम से जवाबदेही का महत्व समझाया गया.

विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सतर्कता विभाग की ओर से शनिवार को मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए सतर्कता जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की तैयारियों और वर्तमान में संचालित तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न विभागों के 45 कर्मियों ने लिया भाग

सत्र में संयंत्र के विभिन्न विभागों के 45 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के एजीएम, सतर्कता विभाग के वरीय प्रबंधक और प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और उच्च नैतिक मानकों का पालन संगठन को मजबूत करने के साथ निवारक सतर्कता की संस्कृति विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

सतर्कता तंत्र और संवेदनशील कार्यक्षेत्रों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सतर्कता तंत्र, एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम, आरडीए कार्यवाही और स्टैंडिंग ऑर्डर्स से संबंधित जानकारी दी गयी. इसके अलावा दैनिक परिचालन में सामने आने वाले सतर्कता संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई.

संचालन, सैंपलिंग, परीक्षण एवं निरीक्षण, स्टोर्स और वेयरहाउस प्रबंधन, सामग्री प्रेषण, वेंडर बिल प्रबंधन तथा कार्मिक मामलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़े प्रक्रियात्मक पहलुओं पर भी कर्मचारियों को जानकारी दी गयी.

केस स्टडी के जरिये समझाया जवाबदेही का महत्व

सत्र में पूर्व सतर्कता जांच से संबंधित वास्तविक केस स्टडी प्रस्तुत की गयी. इसके माध्यम से कार्यस्थल पर नैतिक निर्णय लेने और निर्धारित नियमों का पूर्ण अनुपालन करने के महत्व को समझाया गया.

व्यक्तिगत जवाबदेही पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों ने कहा कि संगठन में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है. प्रत्येक कर्मचारी की कार्यशैली का इसमें महत्वपूर्ण योगदान होता है.

निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का आह्वान

नैतिक मूल्यों पर आयोजित विशेष सत्र में संगठन के सत्यनिष्ठा ढांचे को मजबूत करने में कर्मचारियों की भूमिका पर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमों के पालन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया. साथ ही निवारक सतर्कता को प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola