सेक्टर 6 : डेली मार्केट मोड़ पर लगी आग, आठ दुकान स्वाहा, लाखों की संपत्ति खाक

Updated:
विज्ञापन

आज पर काबू पाते फायर ब्रिगेड के जवान | Prabhat Khabar Network

सेक्टर 6 के डेली मार्केट मोड़ पर रविवार सुबह फुटपाथ की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है. अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 6 डेली मार्केट मोड़ पर रविवार सुबह फुटपाथ दुकानों में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दुकानों में रखे सामान के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग के दो दमकल वाहन और बीएसएल का एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा. भगवान ओझा के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन के बाद JPSC-JSSC सुधार की राह कौन संभालेगा? छात्रों से संवाद की जिम्मेदारी अब किसके कंधे पर

प्रसाद होटल से धुआं निकलने का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.45 बजे डेली मार्केट मोड़ स्थित प्रसाद होटल से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया. पास में सागर चाय दुकान पर चाय पी रहे लोगों ने धुआं देखा. इसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी की नजर भी धुएं पर पड़ी. पुलिसकर्मी ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी.

फोटो - आज पर काबू पाते फायर ब्रिगेड के जवान   फोटो - स्थानीय लोग कोशिश में जुटे   फोटो - मोड पर लगी लोगों की भारी भीड़ | Prabhat Khabar Network
स्थानीय लोग कोशिश में जुटे | Prabhat Khabar Network

सूचना मिलने के करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल में तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंच गये. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी.

एक-एक कर आठ दुकानें चपेट में आयीं

आग से दुर्गा सैलून, आशुतोष होटल, प्रसाद होटल, धर्मेंद्र होटल, रामबालक लड्डू दुकान, संतोष हार्डवेयर, विजय चश्मा दुकान और मनिहारी शॉप प्रभावित हुई हैं. आग में दुकानों में रखा सामान जल गया. दुकानदार फिलहाल नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें: तीन दशक तक झामुमो के साथ, दो बार विधायक और फिर मंत्री बने सुदिव्य सोनू की कहानी

दुकानों से सिलिंडर हटाये गये

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 6 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगीता कुमारी मौके पर पहुंचीं. बोकारो विधायक प्रतिनिधि कुमार प्रभात रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदारों से घटना की जानकारी ली. एहतियात के तौर पर दुकानों में रखे सिलिंडरों को तत्काल बाहर हटाया गया, ताकि आग के दौरान किसी अतिरिक्त खतरे की आशंका न रहे.

फोटो - आज पर काबू पाते फायर ब्रिगेड के जवान   फोटो - स्थानीय लोग कोशिश में जुटे   फोटो - मोड पर लगी लोगों की भारी भीड़ | Prabhat Khabar Network
मोड़ पर लगी लोगों की भारी भीड़ | Prabhat Khabar Network

आग लगने के कारणों की जांच

आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार आग लगने के बाद काफी कम समय में लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गयीं. अग्निशमन विभाग की कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और फिलहाल स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola