Bokaro News : महिलाओं ने मां से की सुख व समृद्धि की कामना
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 28 Jun 2025 11:20 PM
Bokaro News : जिलेभर में जगह-जगह श्रद्धा पूर्वक हुई मां विपदतारिणी की पूजा, चास पुराना बाजार स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.
चास, चास-बोकारो के श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलकामना के लिए शनिवार को उपवास रखा व मांं विपदतारिणी की धूमधाम से पूजा की. पूजा को लेकर मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही जमा होने लगी थी. महिलाओं ने 13 प्रकार के फल, फूल व मिठाइयों का भोग लगाकर मां की आराधना की और परिवार की खुशहाली की कामना की. चास पुराना बाजार स्थित सिंहवाहिनी मंदिर, बड़ा दुर्गा मंदिर, सेक्टर आठ स्थित काली बाड़ी, महावीर चौक स्थित सार्वजनिक काली मंदिर, जोधाडीह मोड़ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सहित कालापत्थर, पुपुनकी, बाधाडीह, चौरा, तेलीडीह सहित अन्य जगहों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की. माताओं ने अपने पुत्रों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया. सभी मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया. पूजा को लेकर बंगाली समुदाय के लोगों में खास उत्साह रहता है. इधर, सुबह से चास बाजार में पूजन सामग्री खरीदारी करने के लिए भीड़ लगी रही. पूजा के दौरान सड़क पर लगी भीड़ के कारण महावीर चौक से चेकपोस्ट तक आवागमन ठप हो गया था. पंडित बुद्धेश्वर घोषाल ने कहा कि देवी विपदतारिणी का पूजा संकटों से मुक्ति के लिए किया जाता है. सभी माताओं के मंदिर में भक्तों ने पूजा कर मां दुर्गा का रूप देवी विपदतारिणी से सुख समृद्धि की कामना की.
तलगड़िया : विधि-विधान से हुई मां की पूजातलगड़िया, तलगड़िया के विभिन्न मंदिरों में मां विपदतारिणी की पूजा श्रद्धा व उत्साह के साथ की गयी. बाटबिनोर, तलगड़िया, पंचवटी धाम उसरडीह, काली मंदिर तिवारीडीह समेत विभिन्न गांवों के मां दुर्गा व मां काली की मंदिरों में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान 13 प्रकार के फल, मिष्ठान आदि प्रसाद चढ़ाया गया. महिलाओं ने हाथ में लाल धागे बांधा, जो विपदाओं से सुरक्षा का प्रतीक है. पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.
पिंड्राजोरा : महिलाओं ने सुनी कथा
पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा क्षेत्र में स्थित सभी काली व दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. महिलाओं ने विपदा, आकस्मिक घटना या दुर्घटना से दूर रखने के लिए आशीर्वाद व मन्नत मांगा. चाकुलिया स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर व बाजूडीह गांव में पूजा-अर्चना के दौरान माताओं-बहनों ने पुजारियों से मां विपदतारिणी की कथा श्रवण कर एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांध कर मंगल कामना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










