Bokaro News: बोकारो क्लब में वेबसाइट की शुरुआत, अब क्लिक करते ही मिलेगी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 11:49 PM
Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी ने की शुरुआत, न्यू मेंबरशिप एप्लिकेशन की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध.
बोकारो, बोकारो क्लब की नयी वेबसाइट (www.bokaroclub.com) पोर्टल का शुरुआत शुक्रवार को हुई. क्लब के अध्यक्ष सह बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने शुरुआत की. नयी वेबसाइट के जरिये क्लब के सदस्य आसानी से क्लब की सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. न्यू मेंबरशिप एप्लिकेशन की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके अलावा, सदस्य विभिन्न क्लब सुविधाओं व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकेंगे. बोकारो क्लब के जनरल सेकेट्ररी अशोक कुमार ने वेबसाइट की विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी. वेबसाइट की डिज़ाइन में क्लब डायरेक्टर सुधांशु शेखर व उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम में ट्रेजरर पुष्पेंद्र भारती ने नयी मेंबरशिप ड्राइव की घोषणा की, जिससे अधिक से अधिक नए सदस्य क्लब से जुड़ सकेंगे. मौके पर अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) जॉयदीप दासगुप्ता, क्लब के अन्य डायरेक्टर्स आलोक कुमार, फजल महमूद, कुमार गौरव, सुशांत सनी, राहुल प्रियदर्शी, प्रवीण पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










