Bokaro News : वीर जवानों के परिवार के हैं ऋणी : समादेष्टा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : वीर जवानों के परिवार के हैं ऋणी : समादेष्टा

Bokaro News : सेक्टर 12 स्थित जैप चार बोकारो वाहिनी परिसर में मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर 12 स्थित जैप चार बोकारो वाहिनी परिसर में मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि शंभू कुमार सिंह (समादेष्टा) ने वीर शहीदों को श्रंद्धाजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की. कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. इन शहीदों व अन्य सभी पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है. राज्य में शांति व्यवस्था रखने के लिए व माओवादी-नक्सलवादियों पर अंकुश लगाने के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों की शहादत अमूल्य है. हम वीर जवानों के परिवारजनों के ऋणी हैं. मुख्य अतिथि ने वीर शहीदों के परिवारजनों को वाहिनी परिसर में सम्मानित किया. मौके पर पतरस बरवा (उपाधीक्षक, जैप चार), पुलिस निरीक्षक अजय राम, रामजी तिवारी, अवर निरीक्षक रामभवन सिंह, चंदेश्वर सिंह, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ, जैप चार व एसआइएसएफ के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी व वाहिनी के आसपास के गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola