Bokaro News : बीएसएल के एरिया रिपेयर शॉप में इलेक्ट्रिकल फ्लैश से दो कर्मी झुलसे

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल के एरिया रिपेयर शॉप में इलेक्ट्रिकल फ्लैश से दो कर्मी झुलसे

Bokaro News : बोकारो जनरल हॉस्पिटल में कराये गये भर्ती, प्रबंधन बोला : घटना की हो रही जांच, संबंधित कार्मिकों पर होगी कार्रवाई.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-01 के एरिया रिपेयर शॉप में मंगलवार अपराह्न लगभग 3:45 बजे कार्य के दौरान अचानक हुए इलेक्ट्रिकल फ्लैश के कारण दो कर्मियों को बर्न इंज्यूरी हो गयी. हादसे में बीएसएल कर्मी देवव्रत यादव, ऑपरेटर-कम-टेक्नीशियन व ठेका श्रमिक शक्तिपद कुमार बाउरी को हाथ व चेहरे पर मामूली बर्न इंज्यूरी हुई है. दोनों को बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हॉस्पिटल के चिकित्सकों के अनुसार, दोनों कर्मियों की स्थिति स्थिर व खतरे से बाहर है. इधर, प्रबंधन ने कहा है कि इस घटना की जांच करायी जा रही है. संबंधित जिम्मेदार कार्मिकों पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत

चंदनकियारी. चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाघला गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार मृतक लाघला गांव निवासी रामप्रसाद महथा का पुत्र अभिषेक कुमार महथा है. रामप्रसाद महथा बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. धनबाद जिले के सुदामडीह स्थित बीसीसीएल आवास में परिवार रहता है. काली पूजा में सपरिवार अपने गांव आये थे. अभिषेक गांव के ही कुछ बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था. घटना से पूरा गांव में मातम छाया है. परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हैं. अभिषेक सातवीं का छात्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola