Bokaro News : तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक

Bokaro News : भाजपा चास नगर उत्तरी मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाये.

विज्ञापन

चास, भाजपा चास नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अमर स्वर्णकार के नेतृत्व में गुरुवार को चास महावीर चौक से चेकपोस्ट स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. श्री स्वर्णकार ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय का आन बान शान और पहचान है. कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाये. मौके पर डॉ परिंदा सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद राय, रंजीत बरनवाल, लक्ष्मीकांत पाल, शंकर पाल, सुनीता देवी, राजेश बरनवाल, दिनेश पाल, पीयूष, रवि, सपन, राजू, आकाश सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जैनामोड़

में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

जैनामोड़, जैनामोड़ में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा फोरलेन चौक स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय से शुरू होकर जैनामोड़ दुर्गा मंदिर चौक, चास रोड, पेटरवार रोड भ्रमण के साथ संपन्न हुआ. मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो, विनोद कुमार, सुनील मंडल, विक्रम गोस्वामी, जय नारायण मरांडी, दयानंद मिश्रा, सतीश चंद्र राय, उमेश साहू, जगतपति सिंह, कमल किशोर सिंह, केदार महतो, टीका प्रसाद, रंजीत महतो, दिनेश महतो, हीरालाल महतो, रामलाल महतो, सुनील कुमार, फौजदार सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola