Bokaro News : गृहस्वामी को बेहोश कर आवास में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गृहस्वामी को बेहोश कर आवास में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

Bokaro News : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन डी की घटना, इंटरलॉक खोल गृहस्वामी को स्प्रे कर किया बेहोश.

विज्ञापन

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन डी स्थित आवास संख्या 448 में गृहस्वामी को बेहोश कर बुधवार की देर रात को चोरों ने चोरी कर ली. रिटायर्ड बीएसएलकर्मी गृहस्वामी सच्चिदानंद राय ने गुरुवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में बुधवार की रात दो बजकर 15 मिनट में तीन आरोपी दरवाजे में लगे इंटरलॉक खोलकर घर में घुसे दिख रहे हैं. परिवार के सारे सदस्य सो रहे थे. आरोपियों ने संभवतः किसी नशीले पदार्थ का स्प्रे किया, जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया. लगभग एक घंटे बाद थोड़ा होश आया. नींद खुली तो जागने का आहट सुन घर में मौजूद तीनों निकलकर फरार हो गये. उनकी सारी हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद है. गृहस्वामी ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है. गृहस्वामी ने बताया कि एक अलमारी का लॉक तोड़कर 15 हजार नगद साथ ले गये. दूसरी अलमारी, जिसमें जेवर रखे थे, उसको भी तोड़ने का प्रयास किया. संयोग अच्छा था कि तोड़ नहीं पाए. इस घटना से घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपती दहशत में है. उनका कहना था कि सेफ्टी के लिहाज से वो इंटरलॉक लगा रखा है. चोर उसे तोड़कर घर में घुस आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola