Bokaro News : शहीदों को नमन कर रहा देश : अमर बाउरी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 13 Aug 2025 11:02 PM

विज्ञापन

Bokaro News : हर घर में तिरंगा अभियान के तहत चंदनकियारी में भाजपा निकाली तिरंगा यात्रा, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण.

विज्ञापन

चंदनकियारी, हर घर में तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा भाजपा कार्यालय से चंदनकियारी सुभाष चौक पर पहुंची, यहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. श्री बाउरी ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हम सब लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश अमर शहीदों को नमन कर रहा है. यात्रा में कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, उसांसद प्रतिनिधि विनोद गोराई, विभाष महतो, आशिम सिंह, गौर रजवार, बबलू चौबे, नाडु गोपाल दत्त, उत्तम दास समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

पेटरवार में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

पेटरवार, भारतीय जनता पार्टी पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह तिरंगा यात्रा पेटरवार स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय से शुरू हो कर विभिन्न मार्गों से हो कर पेटरवार प्लस टू हाइ स्कूल के मैदान के निकट से वापस समाधान कार्यालय तक पहुंची. तिरंगा यात्रा में दर्जनाधिक भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola