Bokaro News : विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम अवस्था है, तो अनुशासन महत्वपूर्ण हिस्सा : प्राचार्या

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम अवस्था है, तो अनुशासन महत्वपूर्ण हिस्सा : प्राचार्या

Bokaro News : श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह, विशेष पुरस्कारों से सम्मानित हुए विद्यार्थी.

विज्ञापन

बोकारो, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच में शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार ने कहा कि छात्र जीवन स्वर्णिम अवस्था है. अनुशासन महत्वपूर्ण हिस्सा है. विद्यार्थियों को अनुशासन के रहस्य सिखाये जाते हैं. जीवन की हर परिस्थिति का सामना करते हुए लक्ष्यों को प्राप्त करने का तरीका बताया जाता है. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या, उप प्राचार्य सुरेश नायर, उप प्रधानाध्यापक राजलक्ष्मी, शिक्षक हरि प्रसाद सिंह, सुमंगला व जया कृष्णमूर्ति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय जीवन की यादों और भावनाओं को दर्शाते हुए गीतों का एक मिश्रित संग्रह प्रस्तुत किया. इसके बाद एक समूह नृत्य प्रस्तुति हुई. स्कूल को सजाया गया था. उप प्राचार्य श्री नायर कहा कि विद्यार्थी अनेक भावनाओं से भरे होते हैं और उनकी विद्यालय यात्रा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करती है. काकुन परेरा व मास्टर अदिति कुमारी को विशेष पुरस्कार दिये गये. अध्यक्ष पी राजगोपाल, उपाध्यक्ष शशाीन्द्रन करात, मोहनन आर नायर, महासचिव इएस सुशीलन, कोषाध्यक्ष बालाचंद्रन व निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए व डॉ सुरेश ने बोर्ड परीक्षाओं (2025-2026) में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola