Bokaro News : भर्रा इलेवन को पराजित कर किस्कू ब्रदर्स फाइनल में
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Aug 2025 10:50 PM
Bokaro News : 18 वां डीसी मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट, गोलकीपर अंकित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का दिया गया अवार्ड.
बोकारो, रॉयल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित 18वां डीसी मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर आठ ए ग्राउंड में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में किस्कू ब्रदर्स की टीम ने टाई ब्रेकर में भर्रा इलेवन की टीम को 5 – 4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. निर्धारित समय तक किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली. अंततः टाई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए किस्कू ब्रदर्स के गोलकीपर अंकित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.
बेरमो की टीम ने राइजिंग यूनाइटेड फुटबॉल क्लब धनबाद को हराया
वहीं, इसके पूर्व खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में कोयलांचल फुटबॉल क्लब बेरमो की टीम ने राइजिंग यूनाइटेड फुटबॉल क्लब धनबाद की टीम को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. विजेता टीम की ओर से एकमात्र गोल खेल के 45 वें मिनट में सुनील कुमार ने किया. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कोयलांचल फुटबॉल क्लब के सुनील कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. मैच का संचालन रेफरी निर्मल हांसदा, मनोज कुमार महतो, लक्ष्मण यादव व विनोद बोदरा ने किया. आयोजन सचिव अनिल कुमार, शंभू, वीरू मुंडा, रामवृक्ष, मदन हंसदा, आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










