Bokaro News : चास में सात सितंबर को होगा करम जावा परब महोत्सव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास में सात सितंबर को होगा करम जावा परब महोत्सव

Bokaro News : चास बाइपास रोड स्थित कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा व झारखंड सांस्कृतिक मंच की संयुक्त बैठक आयोजित.

विज्ञापन

चास, चास बाइपास रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा व झारखंड सांस्कृतिक मंच की संयुक्त बैठक की गयी. अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजदेव महथा व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो ने किया. श्री महथा व श्री महतो ने कहा कि सात सितंबर को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंच के मुख्य संस्थापक स्व राजेंद्र महतो की स्मृति में चास-पुरुलिया रोड स्थित दीपांजलि सभागार में झारखंडी संस्कृति से आधारित करम जावा परब महोत्सव 2025 का आयोजन किया जायेगा. आयोजन मंच के तत्वाधान में किया जायेगा.

महोत्सव को सफल बनाने की अपील

मंच के सभी पदाधिकारियों-सदस्यों व सक्रिय सांस्कृतिक प्रेमियों को महोत्सव को सफल बनाने के लिए अभी से लग जाना होगा. हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है. बैठक के दौरान मोर्चा के सदस्यों ने मोर्चा द्वारा गत दिनों आयोजित झारखंड स्तर पर महाधिवेशन के सफल आयोजन व अन्य किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की. कहा कि आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा करते हुए मजबूत संगठन बन गया है . बैठक में मोर्चा केन्द्रीय संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराई ,संरक्षक खिरोधर महतो, मंच के संगठन महासचिव करम चांद गोप, भुतनाथ महथा, संतोष कुमार सिंह, नंद राज महतो, खगेन्द्र नाथ वर्मा, राजकिशोर महतो, ज्योतिलाल महतो , राम पद महतो, संजय लाल महतो, डीके त्रिवेदी, नीलकंठ महतो, साधन मंडल, सुनिल महतो, फेकनी देवी, कल्याणी देवी सहित मोर्चा एवं मंच के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola