ePaper

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फूंका धनबाद सांसद का पुतला

Updated at : 22 May 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फूंका धनबाद सांसद का पुतला

Bokaro News : बोकारो एयरपोर्ट को धनबाद स्थानांतरित करने का आरोप लगाया, बोले मंटू यादव : बोकारो की जनता को हवाई सेवा से वंचित रखना चाहते हैं ढुलू महतो.

विज्ञापन

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति की ओर से नया मोड़ बिरसा चौक पर धनबाद सांसद ढुलू महतो महतो का पुतला दहन किया गया. बोकारो एयरपोर्ट को धनबाद स्थानांतरित करने का आरोप लगाया गया. झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सांसद पर बोकारो के विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया. कहा कि श्री महतो जानबूझकर बोकारो की जनता को हवाई सेवा से वंचित रखना चाहते हैं, जबकि बोकारो की जनता लंबे समय से हवाई सेवा के लिये प्रतीक्षारत है.

आंदोलन की दी चेतावनी

श्री यादव ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से बोकारो में ना केवल यहां रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, बल्कि व्यापार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब से श्री महतो सांसद बने हैं, तब से उनकी मंशा बोकारो को विकास से दूर रखने की रही है. श्री यादव ने चेतावनी दी कि यदि ढुलू महतो अपनी बोकारो विरोधी गतिविधियां बंद नहीं करते हैं, तो सांसद के विरोध में चरणबद्ध और जोरदार आंदोलन करने को झामुमो विवश होगा. पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि बोकारो एयरपोर्ट को किसी भी कीमत पर धनबाद नहीं जाने दिया जायेगा.

ये थे मौजूद

पुतला दहन में संजय केजरीवाल, मुक्तेश्वर महतो, नैयर जमाल, मिथुन मंडल, मदन कुमार महतो, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, रामदयाल सिंह, चंदू सिंह मुंडा, सदानंद गोप, जय कुमार पांडे, अर्जुन महतो, लुकमान अंसारी, विनोद महतो, उदय कुंभकार, अख्तर अंसारी, लालमोहन हेंब्रम, उदय गोस्वामी, पुनीत विश्वकर्मा, केके मंडल, कुंदन यादव, नवी हेंब्रम, अशोक यादव, अशोक हेंब्रम, सोहन मुर्मू, मस्तान अंसारी, आलम अंसारी, कलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, धनेश तूरी, पूरन महतो, दीपक कुमार, रणधीर रजक, मगाराम दे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola