विद्यालय निर्माण स्थल मामले में ग्रामीणों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे लोग | Prabhat Khabar Network

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के निर्माण स्थल को पलामू से भेंडरा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. वार्ता विफल होने के बाद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

विज्ञापन

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र के पलामू में 116 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नेतरहाट आवासीय विद्यालय का निर्माण स्थल पलामू से भेंडरा किये जाने के विरोध में ग्रामीणों की भूख हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही. प्रखंड मुख्यालय परिसर में उपप्रमुख हरिलाल महतो और पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो के नेतृत्व में ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

वार्ता विफल, आंदोलन जारी रखने पर अड़े ग्रामीण

शनिवार की शाम नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार और बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की. हालांकि, वार्ता में सहमति नहीं बन सकी. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सक्षम वरीय अधिकारी की ओर से आवासीय विद्यालय का निर्माण स्थल पलामू में ही रखने का भरोसा नहीं दिया जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी.

स्थल बदलने से नाराज हैं ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के लिए पलामू में स्थल तय होने के बाद इसे भेंडरा स्थानांतरित किया जाना क्षेत्र के लोगों के हित में नहीं है. इसी के विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया है. उनका कहना है कि मांग पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये रहे मौजूद

आंदोलन स्थल पर उपप्रमुख हरिलाल महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष वृजलाल हंसाद, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, आजसू युवा नेता दीपू अग्रवाल, पूरन महतो, जागेश्वर महतो, जागेश्वर साव, प्रेम कुमार महतो, नागेश्वर सिंह और महेंद्र महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola