Bokaro News : झारखंड सशस्त्र पुलिस विजेता व मिश्रित प्रक्षेत्र बना उप विजेता

Bokaro News : तीन दिवसीय 20 वीं झारखंड राज्यस्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 का समापन, कोयला प्रक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा.
बोकारो, तीन दिवसीय 20 वीं झारखंड राज्यस्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 का समापन शनिवार को सेक्टर 12 स्थित जैप चार प्रांगण में हुआ. 1531 अंक लाकर झारखंड सशस्त्र पुलिस विजेता बना. वहीं उप विजेता का खिताब 1352 अंक लाकर मिश्रित प्रक्षेत्र (झारखंड जगुआर, रेल व अपराध अनुसंधान विभाग) के नाम रहा. 1059 अंक के साथ कोयला प्रक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा. इसके बाद क्रमश: संथाल परगना दुमका प्रक्षेत्र को 937 अंक, कोल्हान प्रक्षेत्र चाइबासा को 924 अंक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र हजारीबाग को 871 अंक, पलामू प्रक्षेत्र पलामू को 751 अंक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र रांची को 517 अंक प्राप्त हुआ. मुख्य अतिथि डीआइजी कोयला क्षेत्र आनंद प्रकाश सहित अन्य अतिथियों ने विजेता, उप विजेता सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया. संचालन कमांडेंट शंभू सिंह ने किया. ये रहा परिणाम एआइपीडीएम पिस्टल व रिवाल्वर के परिणाम में 15 गज शूटिंग पोजिशन में प्रथम सअनि श्याम कुमार (देवघर), द्वितीय आयु. हवलदार विवेक लाल (जैप चार बोकारो), तृतीय हवलदार रोहित कच्छप (जेजे रांची). 25 गज शूटिंग पोजिशन में प्रथम सअनि श्याम कुमार (दुमका), द्वितीय संयुक्त रूप से हवलदार मिहिर महतो (जैप दो – टाटीसिल्वे) व प्ररि. प्रवर प्रणव कुमार (बोकारो), तृतीय संयुक्त रूप से अनि (स) दिलीप गुरूंग (जैप चार बोकारो) व अनि (स) संजय कुमार श्रेष्ठ (जेजे रांची). 40 व 30 गज अटैक पोजिशन में प्रथम अनि (स) दिलीप गुरुंग (जैप चार बोकारो), द्वितीय परि. प्रवर प्रणव कुमार (जैप चार बोकारो) व तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पुअनि इंद्रदेव राम (जमशेदपुर) व हवलदार मिहिर महतो (जैप दो टाटीसिल्वे). 50 गज प्रवण पोजिशयन में प्रथम परि. प्रवर प्रणव कुमार (जैप चार बोकारो), संयुक्त रूप से द्वितीय अनि (स) दिलीप गुरुंग (जैप चार बोकारो) व हवलदार मिहिर महतो (जैप दो टाटीसिल्वे), तृतीय स्थान पर आयु. हवलदार विवेक लाल (जैप चार बोकारो). व्यक्तिगत चैंपियन में प्रथम परि. प्रवर प्रणव कुमार (जैप चार बोकारो), द्वितीय हवलदार मिहिर महतो (जैप दो टाटीसिल्वे), तृतीय सअनि श्याम कुमार (देवघर), चतुर्थ अनि (स) दिलीप गुरूंग, पांचवें स्थान पर आयु. हवलदार विवेक लाल (जैप चार बोकारो). एआइपीडीएम राइफल परिणाम में 100 गज स्टेंडिंग पोजिशन में प्रथम आरक्षी वरुण मुखिया (जैप वन – रांची), द्वितीय आरक्षी राकेश प्रजापति (जेजे रांची) व तृतीय स्थान पर पुअनि प्रेमचंद्र भगत (जेजे रांची). 200 गज निलिंग पोजिशन में प्रथम आरक्षी देव नारायण प्रजापति (जैप चार – बोकारो), द्वितीय आरक्षी गौतम कुमार (जैप पांच देवघर) व तृतीय स्थान पर सअनि ओशो प्रदीप (जैप चार बोकारो). 300 गज लाइग पोजिशन में प्रथम आरक्षी विपुल कुमार (जेजे रांची), द्वितीय आरक्षी मो परवेज खां (गिरिडीह), तृतीय स्थान पर हवलदार रंजीत कुमार राव (जेजे रांची). 300 गज स्नेप में प्रथम आरक्षी लक्ष्मी कांत महतो (जैप तीन – धनबाद), द्वितीय आरक्षी अजीत किंडो (जैप चार बोकारो) व तीसरे स्थान पर आरक्षी अनंत कुमार सिंह (हजारीबाग). 300 मीटर सेंटर फायर (थ्री पोजिशन) में प्रथम आरक्षी श्रवण कुमार (आइआरबी चार चतरा), द्वतीय आरक्षी शिव शंकर रवि (जेजे रांची), तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरक्षी रंजीत कुमार (जेजे रांची) व पुअनि विकास कुमार शर्मा (जमशेदपुर). एआइपीडीएम कार्बाइन व स्टेनगन में 25 गज बेटल क्राउच में प्रथम आरक्षी मो वसीम अख्तर (जेजे रांची), द्वतीय आरक्षी बबन कुमार सिंह (जैप तीन धनबाद), तीसरे स्थान पर सअनि श्याम कुमार (देवघर). 40 गज स्टेंडिंग पोजिशन में प्रथम मनमोहन कृष्णा (खुंटी), द्वितीय आरक्षी बबन कुमार सिंह (जैप तीन धनबाद), तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरक्षी मो वसीम अख्तर (जेजे रांची) व आरक्षी दुर्गेश कुमार (धनबाद). 50 गज नेलिंग पोजिशन में प्रथम हवलदार रोहित कच्छप (जेजे रांची), द्वितीय सअनि श्याम कुमार (देवघर) व तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरक्षी मो वसीम अख्तर (जेजे रांची), आरक्षी दुर्गेश कुमार (धनबाद) व आरक्षी धीरेंद्र कुमार पासवान (गढ़वा). 50 गज प्रोण पोजिशयन में आरक्षी ओशो प्रदीप (जैप चार बोकारो), द्वितीय सअनि श्याम कुमार (देवघर), तीसरे स्थान पर हवलदार रोहित कच्छप (जेजे रांची). व्यक्तिगत चैंपियन में प्रथम आरक्षी मो वसीम अख्तर (जेजे रांची), द्वितीय आरक्षी बबन कुमार सिंह (जैप तीन धनबाद) व तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से हवलदार रोहित कच्छप (जेजे रांची) व सअनि श्याम कुमार (देवघर) रहे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




