Bokaro News : प्रत्येक माह कम से कम दो सक्सेस स्टोरी करना जरूरी : डीडीसी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 09 Jul 2025 10:59 PM
Bokaro News : जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक, प्रशिक्षण के साथ ही युवाओं ने बैंक लोन व महिला समूहों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है.
बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई. वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति की समीक्षा हुई. प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा व सरकारी योजनाओं में बैंकिंग भागीदारी की चर्चा की गयी. डीडीसी श्रीमती मजूमदार ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों का जायजा लेते हुए बताया कि सरकार द्वारा 1130 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरुद्ध 1138 युवा को प्रशिक्षित किया गया. अभी तक 829 युवा बैंक ऋण या अपने पूंजी से अपना व्यवसाय कर रहे हैं. डीडीसी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1100 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित है. प्रशिक्षण के साथ ही युवाओं ने बैंक लोन व महिला समूहों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है. डीडीसी श्रीमती मजूमदार ने कहा कि प्रत्येक माह कम से कम दो सक्सेस स्टोरी करना जरूरी है, ताकि आमलोगों को जानकारी मिल सके. लोग जुड़े. उन्होंने निर्धारित समय में ही प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने व आगे के लक्ष्यों को निर्धारित भी करने का निर्देश दिया. मौके पर एलडीएम आबिद हुसैन, डीडीएम नाबार्ड श्री फिलोमेन बिलुंग, निदेशक आर्सेटी श्री सुमन प्रभात एक्का, आर्सेटी संकाय श्री कुमार पटेल, जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहिद, जेएसएलपीएस की निहारिका मिंज, डेयरी डेवलपमेंट पदाधिकारी त्रिदेव मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










