ePaper

Bokaro News : कसमार में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

Updated at : 16 Aug 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : कसमार में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

Bokaro News : प्रखंड मुख्यालय, थाना सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों व राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी.

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. कसमार प्रखंड मुख्यालय, थाना सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों व राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी. कसमार प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख नियोती कुमारी, कसमार थाना में थाना प्रभारी भजनलाल महतो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रफुल्ल महतो ने ध्वजारोहण किया. इसके अलावा दांतू स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व बीस सूत्री कमेटी के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल खैराचातर में प्राचार्य रूपा सिन्हा, सिंहपुर इंटर महाविद्यालय सह उत्कर्ष आइटीआइ में निदेशक सुजीत कुमार, ओरमो स्थित देव ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में प्रिंसिपल डॉ कुमारी हितुमी, हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिरगुल में प्राचार्य डॉ जीतलाल महतो, बाराडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया पुष्पा देवी, मंजूरा पंचायत सचिवालय में मुखिया ममता कुमारी, दुर्गापुर में अमरेश कुमार महतो, हिसीम में बबीता देवी, दांतू में चंद्रशेखर नायक, मुरहुलसुदी में सरिता देवी, टांगटोना में सुमित्रा कुमारी, सिंहपुर में मंजू देवी, वन परिसर में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष गंगाधर महतो, डिवाइन कार्यालय में सचिव हलधर महतो, वन समिति के कार्यालय में केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो समेत अन्य सभी पंचायतों में स्थानीय मुखिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola